कोईलवर: खेसरहिया गांव से शराब कारोबारी और एक शराबी को किया गया गिरफ्तार
गिधा थाना पुलिस ने खेसरहिया गांव निवासी सत्येंद्र राय पिता राजेंद्र राय को 60 लीटर देसी शराब मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं शराब के सेवन के आरोप में चंदन कुमार पिता पन्नू राय को भी गिरफ्तार किया गया। गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई।