सहजनवा: वसुधा चौराहे पर खराब सड़क की मरम्मत और बड़ी गाड़ियों का आवागमन बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन
भारी वाहनों के आने जाने से जैतपुर बोकटा मार्ग बदहाल हो गया है । इससे यह मार्ग छोटे वाहन चालकों के साथ राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है । पिपरौली ब्लॉक के पांच किलोमीटर लंबे सड़क बोकटा जैतपुर मार्ग की मरम्मत और भारी वाहनों का संचालन रोकने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वसुधा चौराहे पर एक घंटे तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया ।