धनरुआ: निमड़ा गांव से धान चोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा, की पिटाई
Dhanarua, Patna | Jan 11, 2025 कादिरगंज थाना क्षेत्र के निमड़ा गांव निवासी मुकेश पासवान के घर से धान की चोरी कर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया की गिरफ्तार बदमाश लवकुश कुमार को पुछताछ के बाद शनिवार की शाम 4 बजे जेल भेज दिया गया। वहीं चोरी की धान और एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।