न्याय न मिलने से क्षुब्ध एक महिला मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के इस आत्मघाती कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। आला अधिकारी महिला को सुरक्षित नीचे उतारने और उसकी समस्याओं को समझने के प्रयास में जुटे हैं।