बैतूल नगर: कांग्रेस का भाजपा पर तीखा हमला, किसानों और मेडिकल कॉलेज जैसे 11 बड़े सवाल दागे, पुरजोर विरोध की चेतावनी
बैतूल में जिला कांग्रेस कमेटी की शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे पत्रकार वार्ता आज सियासी तौर पर बेहद गर्म रही। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और जनप्रतिनिधियों पर एक साथ 11 बड़े सवाल दागते हुए कई गंभीर मुद्दों पर जवाब मांगा। कांग्रेस का आरोप है कि किसानों के पंजीयन के समय पोर्टल बार-बार बंद हो जाता है, लेकिन बड़े सरकारी आयोजनों में कभी सर्वर डाउन नहीं होता। किसानो