इस वर्ष पलामू और लातेहार जिले के 31 महिला-पुरुष जायरीन हज यात्रा पर जायेंगे। हज पर रवाना करने से पहले जरूरी तैयारी पुरी की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जायरीनों को इन्फ्लूएंजा सहित अन्य जरूरी टीके लगाये गये। इसे लेकर आइएमए हॉल में टीकाकरण शिविर लगाया गया।