मेदिनीनगर (डालटनगंज): तेंदुई में मुखिया उषा देवी ने नाबालिग बच्चों और ससुर के नाम पर कराया टीसीबी निर्माण, लोकपाल की जांच में गड़बड़ी उजागर
मृतकों एवं जेल जाने वालों के नाम पर मनरेगा में भुगतान के बाद अब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के नाम भी योजना लेकर उसमें भुगतान करने का मामला सामने आया है। पलामू जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र की तेंदुई पंचायत में मुखिया उषा देवी ने अपने पोता-पोती एवं ससुर के नाम से टीबीसी का निर्माण कराकर 1 लाख 3 हजार की निकासी कर ली है। लोकपाल की जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई।