मेदिनीनगर (डालटनगंज): एमआरएमसीएच में पेयजल संकट गहराया, खरीद कर पानी पीने पर मजबूर हैं रोगी और उनके परिजन<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
पलामू प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पेयजल की समस्या बनी हुई है। यहां लगाए गए तमाम आरओ प्लांट छोटी-छोटी तकनीकी समस्या के कारण बंद पड़ी। किसी नल से पानी नहीं निकलता। मरीज और उनके परिजनों को दुकानों से पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।