मेदिनीनगर (डालटनगंज): आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी से कटकर जेनरल स्टोर के मालिक की मौत, पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार दोपहर 1 बजे एक 45 साल के एक शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शख्स की पहचान आबादगंज के रहने वाले नवल कुमार सोनी के रूप में हुई है। नवल की आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास में ही जेनरल स्टोर है। पारिवारिक कारणों से परेशान होकर आत्महत्या कर लेने की चर्चा है।