पलामू जिले के तरहसी से शादी समारोह में शामिल होने आ रही एक जाइलो कार में शुक्रवार दोपहर 3 बजे रेडमा चौक के पास अचानक आग लग गई। कार में महिलाएं और बच्चे समेत करीब 10 लोग सवार थे। आग लगता देख चालक ने गाड़ी रोक दी। सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी शमाल अहमद ने सतर्कता दिखायी एवं सभी सवारों को बाहर निकाल कर आस पास की दुकानों से पानी लाकर आग बुझाई।