मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में शुक्रवार को आर्थिक तंगी के कारण 21 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। चाकू से गला काट लिया। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया। इस संबंध में एमआरएमसीएच पुलिस चौकी की ओर से बयान लिया गया है। युवक की पहचान चियांकी के विकास कुमार पिता स्व. भागेश्वर उरांव के रूप में हुई है।