नगर निकाय चुनाव: पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, डोटासरा और जिलाध्यक्षों पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्व कैबिनेट मंत्री और राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने नगर निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए भरतपुर और डीग जिले में पार्टी की स्थिति पर सवाल उठाए हैं।
टिकट वितरण में पक्षपात का आरोप
विश्वेंद्र सिंह ने भरतपुर जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा और डीग जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी पर अपने चहेतों को टिकट बांटने और पार्टी के असली कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार का मुख्य कारण यही पक्षपात रहा है।
गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि डोटासरा दोनों जिलाध्यक्षों का बचाव कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा:
"भरतपुर-डीग कांग्रेस का बटाधार - जिम्मेदार कौन? नगर निकाय में कांग्रेस की हार का एक ही कारण है - दोनों जिलाध्यक्षों ने चहेतों को टिकट बांटे और असली कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया। जनता ने सबक सिखा दिया।"
Weir, Bharatpur | Sep 30, 2026