सहजनवा: भगवानपुर में 52 करोड़ का नया बिजली घर तैयार, GIDA के उद्योगों को मिलेगी बेहतर सप्लाई, 30 जुलाई से ट्रायल शुरू
गीडा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए भगवानपुर में 52 करोड़ की लागत से 132 केवीए का नया बिजली घर बनकर तैयार हो गया है। बिजली निगम का दावा है कि 30 जुलाई को इसका ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहा तो बिजली घर से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इस बिजली घर से गीडा के सेक्टर 27, 11 और 25 के फीडरों को जापूर्ति दी जानी है।