पथरिया: खेर माता मंदिर परिसर में सेन समाज उत्थान समिति की बैठक, गगन सेन सर्वसम्मति से युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त
Patharia, Damoh | Sep 29, 2026 पथरिया। खेजरा खेर माता मंदिर परिसर में सेन समाज की बैठक आयोजित हुई। संत शिरोमणि सेन महाराज के पूजन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित कर देवेंद्र सेन को नगर अध्यक्ष, सुरेश सेन नंदराई को ग्रामीण अध्यक्ष, गगन सेन को युवा मोर्चा अध्यक्ष और लीलाधर सेन नियुक्त किया।