फारबिसगंज: फारबिसगंज थाना पुलिस ने 39 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
फारबिसगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 39 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर अररिया एसपी के कार्यालय से प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि फारबिसगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर 39 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.