फारबिसगंज: विधायक विधासागर केसरी ने जनसंपर्क कार्यालय में जनसमस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
फारबिसगंज विधायक जनसंपर्क कार्यालय में विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने शनिवार को 11 बजे जनसमस्याओं को लेकर लोगों की बात सुनकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर विभिन्न मंडल के मंडल अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. इस मौके पर लोगों ने अपनी अपनी बातों को रखा. जमीन संबंधी मामलों को लेकर लोगों अपनी समस्या को रखा.