द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने पवित्र श्रावण मास में धाम की महत्ता बताते हुए कहा कि...
तुंगम् मध्यमम् तुंगम् तथा रुद्रनाथम्।
कल्पेशम् च महादेवम् सर्वपापविनाशनम्॥
हिमालय की दिव्य उपत्यका में अवस्थित, मध्य हिमालय में स्थित भगवान शिव का द्वितीय केदार श्री मध्यमहेश्वर में सभी शिवभक्त पहुंचकर भगवान शंकरका जलाभिषेक कर रहे हैं। इस तपोभूमि में आने से भगवान के दर्शन, अर्चन, पूजन करने से, भगवान का अभिषेक करने से, भगवान शिव मुक्ति और मुक्ति देने वाले देवता हैं। जो भाग्य में नहीं है, वह भी देने वाले देव एक ही महादेव हैं।
श्रावण मास में भगवान शिव तीव्र ध्यान में आते हैं और इस मृत्युलोक में आकर के सभी शिवभक्तों को अपना आशीष देते हैं और इसलिए श्रावण मास श्रवण के लिए, कीर्तन के लिए, भगवान के भजन के लिए विशेषतः प्रसिद्ध है। भगवान शिव की आराधना करने का बड़ा पुण्य फल महा मध्यमहेश्वर में मिलता है।