परिषदीय परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुईं। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, सहारनपुर से शनिवार शाम 6:00 बजे जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान (बालिकाओं) विषय में पंजीकृत 11004 परीक्षार्थियों में से 10432 उपस्थित रहे, जबकि 572 अनुपस्थित रहे।