कैमूर समाहरणालय से चोरी बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
भभुआ पुलिस ने समाहरणालय के समीप से बाइक चोरी कर सासाराम में बेचने जा रहे एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के अनुसार शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना पर बेलांव मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहुली गांव निवासी छांगुर खरवार के पुत्र कृष्णा खरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की अपाचे बाइक बरामद की है।
बताया गया कि आरोपी चोरी के मामलों में यूपी के चंदौली में गिरफ्तार हुआ था समाहरणालय के पास से बाइक चोरी कर ली। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Mohania, Kaimur | Oct 31, 2026