विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से क्षेत्र में 23 विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। विधायक श्री ताराचंद सारस्वत की पहल एवं प्रयासों से पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 23 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।
स्वीकृत कार्यों में सड़क निर्माण, नलकूप, पाइपलाइन, GLR, टीन शेड, पार्किंग, शौचालय, पुस्तकालय भवन सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े विभिन्न जनहितकारी कार्य शामिल हैं।
इन विकास कार्यों की स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी तथा आमजन की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ेगा।
विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने कहा—
“श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण एवं संतुलित विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। क्षेत्र के गांवों में आमजन की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाकर उन्हें धरातल पर उतारना हमारा निरंतर प्रयास है।
23 विकास कार्यों की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य है कि गांवों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो तथा विकास का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ के प्रत्येक गांव और प्रत्येक नागरिक की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। क्षेत्र के विकास के लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर प्रयास करता रहूंगा।”