Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
bikanerupdate315
Bikaner, Bikaner
| Oct 3, 2026
MORE NEWS
रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहुंची कार्यक्मत में भावुक हुई नोखा विधायक रामेश्वर सुशीला डूडी #bikaner #congress #nokha #mla #sushiladudi #rajasthan #bikaner_update
Bikaner, Bikaner | Oct 3, 2026
विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से क्षेत्र में 23 विकास कार्यों को मिली स्वीकृति श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। विधायक श्री ताराचंद सारस्वत की पहल एवं प्रयासों से पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 23 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। स्वीकृत कार्यों में सड़क निर्माण, नलकूप, पाइपलाइन, GLR, टीन शेड, पार्किंग, शौचालय, पुस्तकालय भवन सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े विभिन्न जनहितकारी कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों की स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी तथा आमजन की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ेगा। विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने कहा— “श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण एवं संतुलित विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। क्षेत्र के गांवों में आमजन की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाकर उन्हें धरातल पर उतारना हमारा निरंतर प्रयास है। 23 विकास कार्यों की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य है कि गांवों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो तथा विकास का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे। श्रीडूंगरगढ़ के प्रत्येक गांव और प्रत्येक नागरिक की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। क्षेत्र के विकास के लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर प्रयास करता रहूंगा।”
Bikaner, Bikaner | Oct 3, 2026
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन का 23वां वार्षिक अधिवेशन बीकानेर में होगा,आयोजित,1500 प्रतिनिधि करेगे शिरकत..
Bikaner, Bikaner | Oct 3, 2026
राजस्थान के लाल ने जापान में लहराया तिरंगा टोंक का लाल लौटा पदक लेकर एशियन गेम्स 2026 में जापान से कांस्य पदक जीतकर धर्मवीर चौधरी पहुंचे अपने गांव हाड़ी खुर्द। जयपुर से टोंक तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब। 400 मीटर रिले में शानदार प्रदर्शन कर देश, राजस्थान और टोंक का गौरव बढ़ाने वाले धर्मवीर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री सहित कई प्रमुख हस्तियों ने बधाई दी। गांव से जापान तक के सफर पर संवाददाता कजोड़ की धर्मवीर चौधरी से खास बातचीत। #Tonk #DharmveerChaudhary #AsianGames2026 #BronzeMedal #TonkKaLal #Rajasthan #KGNewsRajasthan
Bikaner, Bikaner | Oct 3, 2026
भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ का फोन हैक एपीके फाइल के ओपन करते ही एक्सेस पहुंचा साइबर ठग के पास व्हाट्सअप पर एपीके फाइल के शादी के कार्ड के रूप में आने की सूचना जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ बोली- फोन हैक हो गया है कुछ भी पता नहीं चल रहा है रिपोर्ट देने की तैयारी में है शहर अध्यक्ष छाजेड़। #bikaner #bjp rajasthan #सुमन_छाजेड़ #जिलाध्यक्ष #phone #hek #bikaner_update
Bikaner, Bikaner | Oct 2, 2026
किसान के बेटे ने देश का बढ़ाया गौरव हाडी गांव से जापान तक का सफर, किसान के बेटे ने बढ़ाया टोंक और राजस्थान का गौरव, एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर आज टोंक पहुंचें धर्मवीर चौधरी, 400 मीटर रिले में शानदार प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन किया। जयपुर से टोंक तक जगह-जगह पर भव्य स्वागत #DharamveerChoudhary #Tonk #AsianGames2026 #BronzeMedal #Rajasthan #KGNewsRajasthan
Bikaner, Bikaner | Oct 2, 2026
प्री-वेडिंग शूट के दौरान ब्यूटी पार्लर संचालिका का मोबाइल हुआ चोरी , जूनागढ़ परिसर में हुई घटना सीसीवीटी कैमरे में कैद बीकानेर। शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब सार्वजनिक स्थलों पर भी बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला ऐतिहासिक जूनागढ़ किले से सामने आया है, जहां प्री-वेडिंग शूट के दौरान एक युवती के बैग से मोबाइल फोन चोरी हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार उस्ता की बारी निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका मंजू कौशिक अपने ग्राहक के प्री-वेडिंग शूट के लिए जूनागढ़ परिसर पहुंची थीं। शूटिंग के दौरान उन्होंने अपना बैग वहां बने बैठने के स्थान पर रखा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक मौके पर पहुंचे और मौका देखकर बैग से मोबाइल फोन निकाल लिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिसर में अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन दोनों युवकों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजा�
Bikaner, Bikaner | Oct 2, 2026
वन्यजीव सप्ताह-2026 का साइकिल रैली के साथ शुभारंभ साइकिल रैली के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण एवं जैव विविधता का दिया संदेश बीकानेर, 2 अक्टूबर। वन्यजीव सप्ताह-2026 के अवसर पर वन विभाग द्वारा शुक्रवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ शुक्रवार सुबह गांधी पार्क के सामने से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा, बीडीए आयुक्त सुश्री स्नेहल धायगुड़े नाना, नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलानीचामी, जिला परिषद सीईओ श्रीमती शैलजा पांडे, डीएफओ टेरिटोरियल श्री वेंकटेश जी तथा डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण कुमार मेहरा ने कर किया। साइकिल रैली में विद्यार्थियों एवं आमजन ने लिया उत्साहपूर्वक भाग डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण कुमार मेहरा ने बताया कि साइकिल रैली सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर बीकानेर बॉटनिकल गार्डन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में मेरी साइकिल मेरा हेलमेट के श्री बस्तीराम बिश्नोई समेत पुलिस विभाग, वन विभाग, रोटरी क्लब, स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने बीकानेर के स्कूल एवं कॉलेज विद्यार्थियों तथा आमजन से अपील की कि वे वन्यजीव सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा वन्यजीव एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। *नेचर वॉक के माध्यम से प्रकृति एवं जैव विविधता की जानकारी* डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण कुमार मेहरा ने आमजन से थार डेजर्ट की विशिष्ट पारिस्थितिकी तंत्र से रूबरू होने के लिए जोड़बीड़ कंजर्वेशन रिजर्व में आयोजित नेचर वॉक में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन एवं विद्यार्थियों को स्थानीय वन्यजीवों तथा उनके प्राकृतिक आवास को समझने का अवसर मिलता है। *बॉटनिकल गार्डन में नेचर वॉक का आयोजन* श्री मेहरा ने बताया कि साइकिल रैली के समापन के पश्चात बीकानेर बॉटनिकल गार्डन में उपस्थित जनसमूह एवं स्कूली विद्यार्थियों के लिए नेचर वॉक आयोजित की गई। डॉ. रोहिताश, सहायक आचार्य, वनस्पति शास्त्र तथा डॉ. बालचंद, वैज्ञानिक द्वारा प्रतिभागियों को बॉटनिकल गार्डन में मौजूद विभिन्न पेड़-पौधों एवं वनस्पति प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई तथा उनके पारिस्थितिकी एवं जैव विविधता संबंधी महत्व से अवगत करवाया गया। *वन्यजीव फोटोग्राफी एवं डाक टिकट प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र* इसके पश्चात पब्लिक पार्क चौपाटी में वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत वन्यजीव फोटोग्राफी एवं डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। डीएफओ टेरिटोरियल श्री वेंकटेश जी एवं डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण कुमार मेहरा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। श्री मेहरा ने बताया कि प्रदर्शनी पब्लिक पार्क चौपाटी में 7 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में वन्यजीवों एवं प्रकृति से संबंधित फोटोग्राफ तथा डाक टिकटों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण एवं जैव विविधता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। *आगामी दिनों में भी होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम* डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण कुमार मेहरा ने बताया कि वन विभाग द्वारा वन्यजीव सप्ताह के दौरान आगामी दिनों में भी वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता, प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विभाग ने आमजन, विद्यार्थियों एवं युवाओं से इन गतिविधियों में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है।
Bikaner, Bikaner | Oct 2, 2026