आंवला: आंवला में लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया, अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आंवला में लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। मांगों को लेकर उन्होंने तहसील में धरना दिया और शनिवार दोपहर दो बजे एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर एक महीने के आंदोलन की रणनीति बनी है।