योगी आदित्यनाथ का 29 अगस्त को देवरिया दौरा, 80 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
29 अगस्त को देवरिया के मझौलीराज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
योगी आदित्यनाथ करीब 308 करोड़ रुपये की लागत वाली 80 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री मझौलीराज में आयोजित बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का देवरिया दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।
जनसभा स्थल पर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी, पंडाल और मंच निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।
सीएम की सुरक्षा को लेकर जनसभा स्थल और आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारी लगातार जनसभा स्थल का दौरा कर रहे हैं।
अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Deoria, Deoria | Aug 28, 2026