Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
Uttarakhand
purvanchalvibe
डा.लाल पैथ लैब्स के स्वास्थ्य मेले में सिर्फ ₹150 में पांच जरूरी जांच 👉24 अगस्त से 30 अगस्त तक स्वास्थ्य मेला | 👉मेला स्थल: डॉ. लाल पैथलैब्स, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने, बैतालपुर, देवरिया #freehealthcare #deoria #DrLalPathLabs
Deoria, Deoria
| Aug 26, 2026
#freehealthcare
#deoria
#drlalpathlabs
MORE NEWS
ब्रेकिंग देवरिया आगामी पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर डीएम और अपर पुलिस अधीक्षक को स्कूली बच्चों ने बांधी राखी बच्चों ने जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी। बच्चों ने पूजा की थाली से अधिकारियों को तिलक लगाया और उनकी कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। वीडियो में बच्चे अपनी शिक्षिका के साथ पूजा की थाली लेकर अधिकारियों के पास पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। बच्चों के इस स्नेह को जिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक ने आत्मीयता के साथ स्वीकार किया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। अधिकारियों ने बच्चों से बातचीत भी की और उनके साथ स्नेहपूर्ण माहौल में समय बिताया। रक्षाबंधन के इस मौके पर जिलाधिकारी कार्यालय में बच्चों और अधिकारियों के बीच अपनत्व का भाव देखने को मिला। बच्चों द्वारा अधिकारियों को राखी बांधने का यह वीडियो अब सामने आया है, जिसमें रक्षाबंधन के भावपूर्ण पल दिखाई दे रहे हैं।
Deoria, Deoria | Aug 25, 2026
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के दो गुट भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे #देवरिया। भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सहसंयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान देवरिया में पार्टी के ही दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र के खरोह चौराहे का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शिवानंद द्विवेदी के स्वागत को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर भाजपा समर्थकों के दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मारपीट की वजह और घायलों की सही संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और जिम्मेदार लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। BJP Uttar Pradesh Samajwadi Party Akhilesh Yadav #Deoria
Deoria, Deoria | Aug 25, 2026
स्वागत समारोह में मारपीट का एक और वीडियो वायरल #देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र के खरोह चौराहे पर भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सहसंयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत समारोह में मारपीट का एक और वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि बबलू सिंह और पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा समर्थकों के बीच मारपीट हुई। घायल शुभम जायसवाल का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
Deoria, Deoria | Aug 25, 2026
Breaking कुशीनगर - नवजात बच्ची की मौत पर अस्पताल पर गंभीर आरोप - कप्तानगंज के निजी अस्पताल में नवजात की मौत का मामला - प्रसव के बाद बच्ची को बताया गया था स्वस्थ - बाद में बच्ची को NICU में किया गया भर्ती - 24 अगस्त की सुबह अस्पताल ने परिजनों को दी बच्ची की मौत की सूचना - NICU पहुंचने पर बच्ची जीवित और हरकत करती दिखी - डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही और मामला दबाने का आरोप - परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग - नवजात की मौत की वास्तविक वजह सामने लाने की उठी मांग - कप्तानगंज नगर में स्थित सच्चितानंद हॉस्पिटल का मामला।
Deoria, Deoria | Aug 25, 2026
#देवरिया। बचत की जमीन का फर्जी तरीके से किया गया बैनामा, अब कब्जे की कोशिश! मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार 👉बैनामा कैसे हुआ, इस पर बड़ा सवाल; संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग DM Deoria #deoria
Deoria, Deoria | Aug 24, 2026
ब्रेकिंग देवरिया— ➡️ सरकारी प्राथमिक स्कूल का वीडियो वायरल करना युवक को पड़ा भारी ➡️ डमर भिस्वा प्राथमिक विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ➡️ बिना अनुमति अवकाश के दिन स्कूल में प्रवेश कर वीडियो बनाने का आरोप ➡️ रजत सिंह के खिलाफ BEO की तहरीर पर FIR दर्ज ➡️ स्कूल की छबि धूमिल करने और निष्प्रयोग बिल्डिंग के मलबे का वीडियो वायरल करने का आरोप ➡️ शिक्षा विभाग ने वीडियो को बताया भ्रामक ➡️ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी ➡️गौरी बाजार क्षेत्र के डमर भीसवा प्राथमिक स्कूल का मामला
Deoria, Deoria | Aug 24, 2026
35 दिन बाद यूक्रेन से देवरिया पहुंचा अभिषेक का शव, गांव में मची चीख-पुकार #देवरिया
Deoria, Deoria | Aug 24, 2026
मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में भाजपा नेता विजय प्रताप मणि उर्फ डब्लू मणि त्रिपाठी ने परिजनों से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया #देवरिया। मारपीट में घायल अमित शर्मा की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को शर्मा ढाबा के पास पुरानी रंजिश को लेकर रामशरण सिंह और उनके मित्र अमित शर्मा के साथ मारपीट की गई थी। इलाज के दौरान 20 अगस्त को अमित शर्मा की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने राजन कन्नौजिया, भीम यादव उर्फ नीरज यादव और सतीश यादव , विपुल उर्फ संदीप यादव को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है। घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता डब्लू मणि त्रिपाठी मृतक अमित शर्मा के परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हत्यारों को सजा दिलाने के लिए वह हर स्तर पर पैरवी करेंगे और परिवार को न्याय दिलाने में पूरा सहयोग करेंगे। #deoria
Deoria, Deoria | Aug 24, 2026
डा.लाल पैथ लैब्स के स्वास्थ्य मेले में सिर्फ ₹150 में पांच जरूरी... - Deoria News