बज्जू: बज्जु में दोपहर की भीषण गर्मी में निकली 'हर घर तिरंगा' वाहन रैली, भागीदारी कम रही, आयोजन के समय पर उठे सवाल
Bajju, Bikaner | Aug 11, 2026 हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत पंचायत समिति बज्जू की ओर से तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में ग्रामीणों, किसानों, जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने दुपहिया वाहनों के साथ भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। हालांकि, दोपहर के समय तेज गर्मी के बीच आयोजित रैली में अपेक्षाकृत कम संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली।