पवई: मछली पकड़ते समय पानी में बहे जीतेंद्र का शव 3 किमी दूर नाले में मिला, दो दिन चला रेस्क्यू
Pawai, Panna | Aug 16, 2026 पन्ना जिले के सिमरिया में दो दिनों से लापता 37 वर्षीय जीतेंद्र रैकवार का शव आज घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर नाले से बरामद कर लिया गया। यह दुखद हादसा 14 अगस्त की रात को हुआ, जब जीतेंद्र (पिता कुड्डू रैकवार) अपने दोस्तों के साथ स्थानीय नाले में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान नाले में अचानक आए पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से वे बह गए।