मौदहा: बिवांर पुलिस ने सायर व न्यूरिया से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बिवांर थानाध्यक्ष ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सूरज निवासी ग्राम सायर को 1 अदद तमंचा 12 बोर नाजायज व 1 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज के साथ तालाब के पास बृहद ग्राम सायर से गिरफ्तार किया गया। इसी तरह अभियुक्त शिवगोपाल निवासी ग्राम बडी भेडी को खोड रोड बृहद ग्राम न्यूरिया से 1 अदद तमंचा 12 बोर नाजायज व 1 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज के साथ गिरफ्तार किया हैं।