मौदहा: बिहूनी खुर्द में चेकिंग के दौरान कूटरचित नंबर प्लेट लगाये ओमनी वैन, अवैध तमंचा व कारतूस मिलने पर तीन अभियुक्त गिरफ्तार
मुस्करा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बिहूनी खुर्द से एक ओमिनी वैन की चेकिंग के दौरान 3 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये सुरेन्द्र राजपूत, नीरज लोधी व चंचल सिंह चंदेल को 2 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 4 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।