मौदहा: मौदहा नगर सहित क्षेत्र में दिखी गणतंत्र दिवस की धूम, दिन में निकलती रही प्रभातफेरी व जुलूस
शुक्रवार को भीषण सर्दी और कोहरे के बीच नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस की धूम मची रही। सुबह से ही स्कूलों की प्रभातफेरियां निकलती रहीं, वहीं पूरे कस्बे में देशभक्ति के गीतों की धुनें सुनाई देती रहीं। गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर मौदहा कस्बे सहित क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की धूम मची रही हैं।