मौदहा: मौदहा कस्बे के युवाओं ने निकाली तिरंगा रैली, माहौल को देशभक्ति से किया ओतप्रोत
मौदहा कस्बे में गणतंत्र दिवस पर युवाओं ने तिरंगा रैली निकालकर माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। कस्बे के अरतरा चौराहे के पास से युवाओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी जो पूरे कस्बे की मुख्य सड़कों पर भ्रमण करने के बाद वापस अरतरा चौराहे पर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों और गगनभेदी नारों से वातावरण गूंजता रहा हैं।