धौलपुर: एसपी कार्यालय में 2 युवकों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ़्तार
धौलपुर. जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार दोपहर एक युवक चिल्लाते हुए तेजी से गैलरी में घुसा। पीछे से एक अन्य युवक उसे पकडऩे आया। दोनों युवक एसपी कक्ष के बाहर खड़े परिवादियों को धक्का देते हुए एक कक्ष में घुसे। अचानक हुए हंगामे से लोग चौक गए और दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। इसमें एक युवक का आरोप था कि फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा रहे हैं।