धौलपुर: गुरुवार को धौलपुर दौरे पर रहेंगे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
धौलपुर। शिक्षा विद्यालय/संस्कृत एवं पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर 14 मार्च गुरुवार को धौलपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री गुरुवार दोपहर 2ः35 बजे बाडी पहुंचकर होटल अग्रोहा इन अग्रोहा टावर में नव मतदाता युवा संवाद कोहोर्ट मिलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।