धौलपुर: अवैध हथकढ़ शराब के साथ एक आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से हथकढ़ शराब जप्त
शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को हथकढ़ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी। के एक युवक बाइक से प्लास्टिक की कट्टी में अवैध हथकढ़ शराब लेकर घूम रहा है।जोकि धौलपुर से मुरैना की तरफ लेकर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर युवक को सागर पाड़ा के पास स्थित अंबेडकर पार्क के पास रोका गया।