धौलपुर: BJP कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पुराने जिला अस्पताल को यथावत रखने की मांग
धौलपुर। भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर धौलपुर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें पुराने जिला अस्पताल को सिटी हॉस्पिटल में बदलकर यथावत स्थिति में रखने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि धौलपुर शहर के लोगों को कई बार आपातकाल स्थिति में रात में अस्पताल जाना पड़ता है।