धौलपुर: बदमाशों ने बस रोककर ड्राइवर से की मारपीट,तीन हजार रुपए छीनकर बस में की तोड़फोड़, छः लोगो के खिलाफ मामल दर्ज
जिले के सदर थाना क्षेत्र में खनपुरा गांव के पास निजी बस बस रोककर छः बदमाशों ने मंगलवार शाम को ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। घटना को लेकर पीड़ित के द्वारा सदर थाने पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामल दर्ज कराया गया है। पीड़ित के अनुसार एक युवक करौली वाली बस में चढ़ गया था। बस खनपुरा बस स्टेंड से थोड़ा आगे जाकर रुकी थी। इसी बात को लेकर मारपीट व तोड़फोड़ की गई।