छात्रों का उग्र प्रदर्शन....पुलिस पर पथराव कई वाहन क्षतिग्रस्त, आंसू गोले भी छोड़े गए पुलिस के द्वारा...
पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
पटना में बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च निकाला।
छात्र संगठनों का कहना है कि लगातार पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और छात्रों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।
बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के समर्थन में भी आयोजित किया गया। मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
#Hashtags #Patna #Bihar #StudentProtest #RajBhavanMarch #PaperLeak #Education #DharmendraPradhan #BiharNews #PatnaNews #Students #ExamReform #Youth #IndiaNews #BreakingNews #YoungIndiaNews #students #youngindianews