जमुई: उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से 95 लीटर शराब के साथ 7 तस्करों को किया गिरफ्तार, दो बाइक जब्त
Jamui, Jamui | Dec 31, 2024 विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर नववर्ष को लेकर चलाई जा रही छापेमारी अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 95 लीटर चुलाई और अंग्रेजी शराब बरामद किया है। साथ ही अलग- अलग जगहों से 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और दो बाइक को भी जब्त किया गया है। उक्त जानकारी मंगलवार की दोपहर बाद 2:30 बजे उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दी है।