जमुई: मुख्य सचिव ने VC के माध्यम से राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की, DM सहित अन्य पदाधिकारी रहे उपस्थित
Jamui, Jamui | Dec 31, 2024 बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने राज्य में ऑनलाइन दाखिल खारिज , परिमार्जन , ई.मापी , अभियान बसेरा , जमाबंदी रद्दीकरण , भु-समाधान , न्यायालय परिवाद समेत अन्य कार्यों को लेकर मंगलवार की शाम 4:00 बजे वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक किया। इस दौरान वे आकड़ों से रूबरू हुए और कार्यों में तीव्र गति लाने का सम्बंधित पदाधिकारीयों को निर्देश दिया।