जमुई: जमुई के विभिन्न पंचायतों में 'प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
Jamui, Jamui | Dec 31, 2024 ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर DM अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर मंगलवार को दिन के 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जमुई के विभिन्न पंचायतों में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और समस्याओं को भी सुनते हुए आवेदन लिया गया।