जशपुर: छठ महापर्व को लेकर जशपुर में तैयारियां तेज, सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, घाटों पर तैनात होंगे गोताखोर और एनडीआरएफ दल
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जशपुर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 और 16 नवंबर को होने वाले इस महापर्व के लिए विभिन्न तालाबों और नदी घाटों पर साफ-सफाई एवं सजावट का काम अंतिम चरण में है। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यातायात व्यवस्था के लिए जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन किया जाएगा।