फिरोजाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी एक्टिव मोड में, रात 10 बजे सड़कों पर किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव है।
सोमवार रात करीब 10 बजे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने टूंडला चौराहे पर कांवड़ मार्ग का संयुक्त रात्रि निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम और एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। रूट डायवर्जन, सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
प्रशासन लगातार दिन-रात मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो सके। दूसरे सोमवार को लेकर डीएम-एसएसपी की पैनी नजर बनी हुई है।
#Firozabad #FirozabadDM #FirozabadSSP #KanwarYatra #Sawan #UPNews #HDNews #Tundla
---
Firozabad, Firozabad | Aug 11, 2026