फिरोजाबाद: सेल्फी पॉइंट पर दिखा गोह का बच्चा, सफाई की मांग
फिरोजाबाद। शहर के फेमस सेल्फी पॉइंट पर अब गोह का बच्चा भी नजर आने लगा है।
वीडियो में 'I LOVE FIROZABAD' के पास बढ़ी घास में एक छोटी गोह घूमती दिख रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई न होने से अब यहां छोटे-बड़े वन्यजीव आने लगे हैं।
नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग इस जगह की सफाई और घास कटाई कराए, ताकि यह स्थान बच्चों और पर्यटकों के लिए सुरक्षित रहे।
#Firozabad #ILoveFirozabad #Goh #SwachhFirozabad #HDNews #Viral