मंडला: जनपद पंचायत मंडला के उपाध्यक्ष के विरोध में अधिकारी-कर्मचारी, अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप
Mandla, Mandla | Apr 8, 2026 जनपद पंचायत मंडला के उपाध्यक्ष के खिलाफ अधिकारियों और कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बुधवार को एक बजे कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में उपाध्यक्ष पर दबाव बनाकर नियम विरुद्ध कार्य कराने, अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए हैं। उपाध्यक्ष पर आरोप है कि वे लगातार अधिकारियों-कर्मचारियों पर अनुचित कार्यों के लिए दबाव बना रहे हैं।