तमकुही राज: गांव परसौनी बुजुर्ग निवासी अग्निपीड़ित व्यक्ति पहुंचा तमकुहीराज तहसील, SDM कार्यालय में की कई फरियाद
तमकुहीराज तहसील में पहुँचे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव परसौनी बुजुर्ग के टोला कटहरिया निवासी मुंसी चौहान अहैतुक सहायता के लिए भटक रहा था। एक अधिवक्ता ने पीड़ित को एसडीएम कार्यालय पहुँचाया। पीड़ित के अनुसार बीते 06 जनवरी को उसके घर मे आग लग गयी और सब कुछ जलकर राख हो गया। हल्का लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट भी बनाकर तहसील प्रशासन को दे दिया है, पर सहायता नहीं मिली।