तमकुही राज: बहादुरपुर में यूपी से कालाबाजारी कर बिहार भेजे जा रहे गन्ने को गन्ना सचिव ने पकड़ा
डीसीओ कुशीनगर के निर्देश पर गन्ना माफियाओं द्वारा यूपी से बिहार भेजे जा रहे गन्ना लदे आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्राली को गन्ना सचिव ने बिहार सीमा पर तरयासुजान थाना क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित बहादुरपुर में पकड़ कर उसे सेवरही चीनी मिल को सौंप दिया है। गन्ना विभाग के इस कार्रवाई के बाद गन्ना माफियाओं में हड़कम्प मच गया है।