तमकुही राज: रामकोला चट्टी में जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग को पट्टीदारों ने रास्ते में घेरकर पीटा, CHC तमकुहीराज में चल रहा है इलाज
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव रामकोला चट्टी निवासी बुजुर्ग राजकुमार गुप्ता उम्र 72 वर्ष पुत्र स्व. दुःखी साह को जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारी के लोगों ने रास्ते मे घेर कर बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के सूचना पर पहुँचे परिजन घायल बुजुर्ग को CHC तमकुहीराज लाये, जहां इलाज चल रहा है।