तमकुही राज: तमकुहीराज नगर पंचायत की बैठक में 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति, 12 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा
नगर पंचायत तमकुहीराज के सभागार में नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें बोर्ड के सदस्यों की सहमति से शासन से प्राप्त 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई। जबकि 12 करोड़ रुपये के नये प्रस्ताव शासन को भेजने पर सहमति बनी। बैठक में सभी सभासदों सहित नगर पंचायत के अध्यक्ष जेपी गुप्ता व ईओ उत्तम वर्मा उपस्थित रहें