रूपवास: रूपवास के सिंघावली में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग, युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल
भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र के सिंघावली गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार दंपती शादी समारोह में शामिल होने आया था।