मुगलसराय: मुगलसराय शाह कुटी में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध, वीडियो हुआ वायरल
मुगलसराय में बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। मैनाताली चौकी क्षेत्र के शाह कुटी ईदगाह के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल को अज्ञात युवक चोरी कर ले गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक हरे रंग की टी-शर्ट पहने हुए संदिग्ध रूप से मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। आज मंगलवार सुबह 09 बजे मामले का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल है।