लखीसराय: शहर के नया बाजार एएनएम ट्रेंनिंग स्कूल में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
शहर के नया बाजार ट्रेनिंग स्कूल में प्रिंसिपल सुरुचि सिंह की अध्यक्षता में स्तनपान जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग स्कूल की प्रशिक्षु छात्रा ने पेंटिंग व पोस्टर के माध्यम से स्तनपान से होने वाले लाभ व हानि के बारे में अपना-अपना अनुभव एक दूसरे से सार्वजनिक रूप से साझा किया।